आगरा में आग से 14 लोग झुलसे

आगरा 23 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के बाह इलाके में शुक्रवार रात एक घर में आग लगने से 14 लोग बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि थाना बाह इलाके के पुरा जसोल गांव में बीती रात को जितेंद्र के घर में आग लग गई। घर में मौजूद कुछ लोग आग की चपेट में आ गए। परिवार वालों को बचाने की कोशिश में पड़ोसी भी आग से झुलस गए। घर में लगी आग को किसी तरह से बुझाया गया । आग लगने से घर में भी काफी नुकसान हुआ है।

उन्होने बताया कि सिलेंडर से गैस लीक होने की वजह से घर में आग लगी थी। रात में ही आग पर काबू पा लिया गया था। आग के चपेट में आने से सभी को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। कुछ का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है तो कुछ को मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

Next Post

पुलिस ने एनएसयूआई पदाधिकारियों को किया नजरबंद

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर: आज जबलपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के जबलपुर आगमन के पूर्व पुलिस द्वारा एनएसयूआई प्रदेश महासचिव नीलेश महार और मोहम्मद अली एज़ाज़ अंसारी, अदनाद ख़ान अन्य को नजरबंद कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक जबलपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव […]

You May Like