जबलपुर: जबलपुर ताल तलैयों का शहर है, इसके साथ-साथ बहुत सारी पुरानी विरासत और धरोहर भी है, जिसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। धरोहरों को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बातें सांसद आशीष दुबे ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत माढ़ोताल तालाब सफाई की सफाई के दौरान कहीं । इस मौके पर उन्होंने सभी लोगों से जल गंगा संवर्धन अभियान में भागीदारी करने अनुरोध किया है। माढ़ोताल तालाब की सफाई में मानव संसाधनों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर मशीनरी संसाधनों को लगाकर कराया गया। इसके साथ सभी अतिथियों एवं गणमान्यजनों के द्वारा मानव श्रृंख्ला बनाकर सफाई श्रमदान किया। और आखिरी में सांसद आशीष दुबे के द्वारा उपस्थित जनसमूहों को जल संरक्षण और जल स्त्रोंतों को अतिक्रमण मुक्त रखने का संकल्प दिलाया गया।
विदित हो कि जल स्त्रोंतों का संरक्षण और सिटी ब्यूटीफिकेशन पर विशेष फोकस करते हुए शहर में बड़े पैमाने पर अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव के संकल्प जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् शहर में प्रथम चरण में लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से गौर नदी और माढ़ोताल तालाब का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। शनिवार को माढ़ोताल तालाब के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया। इसके पूर्व गौर नदी का भी पुराना गौरव वापस लाने के लिए काम शुरू कराया गया है। मुख्यमंत्री के संकल्प को संस्कारधानी में महापौर ने साकार करना शुरू कर दिया है।
उन्नयीनीकरण जीवन का अहम सपना: अभिलाष
कार्यक्रम के समाप्ति पर उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माढ़ोताल तालाब का सौन्दर्यीकरण कराना हमारे जीवन का एक सपना था, जिसे पूरा होता देखकर आज हम गौरवांवित हैं। उन्होंने बताया कि बहुत शीघ्र ही माढ़ोताल तालाब का भी हम सभी को पुराना स्वरूप दिखेगा और इससे क्षेत्र के 50 हजार घन मीटर पानी अर्थात 5 करोड़ लीटर की कैपेसिटी बढ़ेगी।
कहां कितना प्रतिशत काम बचा-
शहर के प्रमुख 5 तालाबों जिसमें हनुमानताल का कार्य 50 प्रतिशत से अधिक, अधारताल 25 प्रतिशत से अधिक, गंगासागर के लिए निविदा प्रक्रिया की ओर प्रगति पर है, रानीताल 40 प्रतिशत से अधिक, सूपाताल का उन्नयीनीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य तेजगति से कराया जा रहा है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि 30 जून तक गौर मईया नदी जो एक मात्र मां नर्मदा में मिलने वाली सहायक नदी है को पुराने स्वरूप में लाकर लाखों लोगों को लाभांवित करने का कार्य किया जायेगा। इसके साथ-साथ अप्रैल के फस्ट वीक में माढ़ोताल तालाब में 2 हजार से अधिक कार सेवकों के द्वारा श्रमदान किया जायेगा। इस मौके पर हम सबको आशीर्वाद प्रदान करने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव भी पधारेगें।
चौराहों और प्रवेश मार्गो के सौन्दर्यीकरण पर फोकस
महापौर श्री अन्नू ने बताया कि सिटी ब्यूटीफिकेशन को लेकर शहर के पॉंचों प्रवेश द्वारों और 12 प्रमुख चौराहों पर लैंण्डस्केपिंग फव्वारा, फाउंटेन, प्रकाश, प्लांटेशन और पेंटिंग से सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जायेगा। शहर के प्रमुख आदिशंकराचार्य चौक पर कलरफुल फाउंटेन लगा दिया गया है। इसके अलावा डुमना एयरपोर्ट चौराहा, दीनदयाल चौक, सांई मंदिर चौक, कलेक्ट्रेट चौक, नागरथ चौक, इंकमटैक्स चौक, महर्षि दयानंद सरस्वती चौक, एस.बी.आई. चौक, अहिन्सा चौक, सांइस कॉलेज चौक, इलाहाबाद बैंक चौक, नौदरा ब्रिज चौक और मालवीय चौक का भी सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 3 करोड़ रूपये की राशि से सरदार वल्लभ भाई पटैल (कछपुरा) और शास्त्री ब्रिज का भव्य एवं दिव्य नया स्वरूप दिया जा रहा है। इसी प्रकार 15 करोड़ रूपये की लागत से शहर के 5 रेलवे अंडरब्रिजों क्रमश: अंधेरा पुल, 2 नम्बर पुल, 3 नम्बर पुल, चौथा पुल और मदन महल अंडरब्रिज का भी सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है।
ये रहे उपस्थित
जल गंगा संवर्धन अभियान में माढ़ोताल तालाब सफाई के मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, सांसद आशीष दुबे, उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू, क्षेत्रीय पार्षदगणों में श्रीमती मोनिका पुष्पेन्द्र सिंह, श्रीमती मधुवाला सिंह, श्रीमती प्रतिभा भापकर, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीयजनों में पवन तिवारी, बेड़ीलाल पटैल, उज्जवल पचौरी, विध्येश भापकर, पुष्पेन्द्र सिंह के साथ सैंकड़ों गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
