इस हफ्ते से भोपाल मेट्रो को मिल सकती है नई रफ्तार, CMRS की मंजूरी के बाद दोनों ट्रैक पर शुरू हो सकता है संचालन

भोपाल। मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (CBTC) सिग्नलिंग सिस्टम का परीक्षण पूरा होने के बाद अब CMRS (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी) की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही इसी हफ्ते से प्रायोरिटी कॉरिडोर पर दोनों ट्रैक पर मेट्रो संचालन शुरू होने की संभावना है।

फिलहाल एम्स भोपाल से सुभाष नगर के बीच करीब 7 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर एक ही ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। लेकिन दोनों ट्रैक शुरू होने के बाद अप और डाउन दिशा में एक साथ ट्रेनें चल सकेंगी। इससे मेट्रो के दैनिक फेरों की संख्या 9 से बढ़कर करीब 20 होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों का इंतजार कम होगा और सफर पहले से ज्यादा तेज और सुविधाजनक बनेगा।

नई व्यवस्था लागू होने पर मेट्रो सेवा सुबह पहले की तुलना में करीब दो घंटे पहले शुरू हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा फायदा ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा। अधिकारियों का मानना है कि सेवा का विस्तार होने से राजधानी में मेट्रो का उपयोग बढ़ेगा और सार्वजनिक परिवहन को भी नई गति मिलेगी।

हालांकि, अंतिम फैसला CMRS की रिपोर्ट और मंजूरी पर निर्भर करेगा। यदि इस सप्ताह हरी झंडी मिलती है, तो भोपाल मेट्रो जल्द ही दोनों ट्रैक पर पूरी क्षमता के साथ दौड़ती नजर आ सकती है।

Next Post

बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ, पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा

Thu Jul 23 , 2026
छतरपुर। बागेश्वर धाम में नौ दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया। गुरुवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धाम पहुंच गए। 23 से 29 जुलाई तक वे अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का वाचन करेंगे। आयोजन में देशभर […]

You May Like