नदी में बहे युवक का शव 54 घंटे बाद मिला

सिरोंज। खोंदूपुर नदी में नहाते समय लापता हुए 19 वर्षीय अरुण पंथी का शव आखिकार 54 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। बुधवार को पिता के साथ नहाने गए अरुण को तेज बहाव अपने साथ ले गया था। लगातार दो दिन तक एसडीआरएफ की कोशिशें नाकाम रहीं, जिसके बाद शुक्रवार को एनडीआरएफ को बुलाया गया। बारिश और तेज बहाव के बीच चले रेस्क्यू ऑपरेशन में ग्रामीण भी लगातार जुटे रहे। एसडीओपी सोनू डाबर ने बताया कि शव पुलिया के नीचे पानी में फंसा था, जो जलस्तर कम होने पर मिला। जिसके बाद शव का आज शनिवार को पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया।

Next Post

MLA vs Collector विवाद: क्षत्रिय समाज का कलेक्टर को समर्थन, भेंट की तलवार

Sat Sep 6 , 2025
भिंड। जिले में खाद संकट और विधायक-कलेक्टर विवाद के बीच सियासी माहौल और गर्माता जा रहा है। इस बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है जिसने चर्चा को और गहरा दिया है। इधर, क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे और उन्हें साफा, माला पहनाकर […]

You May Like