ग्वालियर में क्रिप्टो निवेश के नाम पर हुए 21 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में राज्य साइबर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ग्वालियर, ग्वालियर में क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टमेंट के नाम पर 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी के मामले में स्टेट साइबर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शाजापुर के बीजेपी से जुड़े जिला पंचायत सदस्य और रिटायर्ड फौजी जगदीश कुमार मालवीय को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ग्वालियर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट 70 साल के अशोक विजयवर्गीय की थी। दिसंबर 2025 में उन्होंने एक महिला के फोन पर भरोसा करके 218 दिन में अलग-अलग बैंक अकाउंट में कुल 21 करोड़ से ज्यादा जमा कर दिए। जब उन्होंने पैसे निकालने शुरू किए तो और पेमेंट मांगने पर धोखाधड़ी का पता चला और पुलिस में शिकायत की। जांच में मिले ट्रांजेक्शन से पता चला कि 50 लाख रुपए सीधे जिला पंचायत सदस्य और रिटायर्ड फौजी जगदीश कुमार मालवीय के अकाउंट में गए। बाद में यह रकम कई दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई। पीड़ित ने कुल 76 बैंक खातों में 106 ट्रांजेक्शन किए। 15 लेयर के जरिए यह रकम 20 हजार से ज्यादा खातों में पहुंची और करीब 35 फीसदी पैसा दक्षिण भारत के खातों में गया। पुलिस ने मालवीय के खाते में ढाई लाख से ज्यादा के संदिग्ध ट्रांजेक्शन देखे हैं और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर कर्नाटक और तमिलनाडु में भी टीमें भेजी गई हैं। साइबर पुलिस म्यूल खातों और अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच कर रही है।

Next Post

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की है असली आधारशिला: संतोष

Thu Aug 6 , 2026
सीधी । पुलिस मुख्यालय भोपाल की महत्वाकांक्षी योजना युवा सृजन संवाद के तहत 5 अगस्त को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सीधी में जिला स्तरीय प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश पुलिस, स्कूल शिक्षा विभाग तथा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस […]

You May Like