भोपाल, 06 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्वास जताया कि दिल्ली में जल्दी ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और आम आदमी पार्टी (आप) एवं कांग्रेस के कारण दिल्ली की दुर्दशा हो गई है।
डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। हमें पूरा भरोसा है कि आठ फरवरी को भाजपा सत्ता में आएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार काम किया और जनता का दिल जीता है उसके बल पर हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पार्टी और कांग्रेस के कारण दिल्ली प्रदेश की दुर्दशा हुई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान हुआ है। आठ को मतों की गणना होगी।
