कश्मीरी पंडित नर्स की हत्या के मामले में एसआईए ने श्रीनगर में कई जगहों पर छापे मारे

श्रीनगर, 12 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को 1990 के दशक की शुरुआत में एक कश्मीरी पंडित नर्स की हत्या के सिलसिले में श्रीनगर जिले में कई स्थानों पर छापे मारे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के पूर्व कमांडरों के आवासों पर छापेमारी की गयी, जिनमें कुछ मृत या वर्तमान में जेल में बंद हैं।

उन्होंने बताया कि नर्स सरला भट का 1990 के दशक की शुरुआत में अपहरण कर लिया गया था और अगले दिन श्रीनगर के सौरा इलाके से गोलियों से छलनी उनका शव बरामद हुआ था। शुरुआत में निगीन थाने में दर्ज मामले की अब एसआईए द्वारा जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में आठ जगहों पर छापेमारी चल रही है।

 

Next Post

विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित

Tue Aug 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 अगस्त (वार्ता) बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को वापस लेने और चुनावों में मतों की चोरी करने के आरोप लगाते हुए लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगित कर दी गयी। एक बार स्थगन के […]

You May Like