इंदौर: शहर और ग्रामीण क्षेत्र से चार नाबालिग लड़कियों समेत पांच लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं. परिजनों की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. इसी थाना क्षेत्र में क्रेजी किड्स फूड प्राइवेट लिमिटेड चॉकलेट कंपनी परिसर में रहने वाले एक मजदूर की नाबालिग बेटी भी घर से लापता हो गई.
दोनों मामलों में परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस से शिकायत की. वहीं, बेटमा के जीवन ज्योति कॉलोनी से 31 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है. उधर मानपुर थाना क्षेत्र के नाहरखेड़ी गांव से 16 वर्षीय किशोरी और बेटमा की धर्मकुंज कॉलोनी से एक अन्य नाबालिग लड़की भी लापता हो गई. सभी मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू कर दी है.
