अशरफ अली
भोपाल: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज राजधानी भोपाल में आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही शहर के प्रमुख जलाशयों शीतल दास की बगिया और खटलापुरा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। ठंड के बावजूद लोगों ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।
जलाशयों के आसपास सुबह से ही धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य किया और तिल-गुड़ का प्रसाद बांटा। वहीं, शहर के प्रमुख मंदिरों में भी मकर संक्रांति को लेकर विशेष रौनक रही। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए कतार में लगे नजर आए और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।
