शराब दुकान हटाने का समय बीता,आज प्रदर्शन

इटारसी। ग्राम पंचायत की सीमा में संचालित शराब दुकान को हटाकर अन्यत्र स्थापित करने की मांग लेकर आज ग्राम पंचायत के निवासी आंदोलन करेंगे। सुबह 10 बजे ग्रामीण दुकान के सामने चक्काजाम करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पंचायत के निवासियों ने ज्ञापन देकर दुकान को स्थानांतरित करने की मांग करते हुए दो दिन का समय दिया था। आज समय सीमा खत्म होने पर पंचायत के निवासियों ने दुकान के सामने चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। समस्त ग्रामीणों का इस आंदोलन में शिरकत करने का अनुरोध किया गया है।

Next Post

सूबेदारगंज-उधना के बीच स्पेशल ट्रेन: बीना, RKMP एवं इटारसी पर लेगी ठहराव

Wed Jun 25 , 2025
इटारसी। सूबेदारगंज-उधना-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त 13-13 फेरों को रेल प्रशासन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल रेल मंडल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 04155 सूबेदारगंज-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 जुलाई 2025 से 29 सितंबर 2025 […]

You May Like