बस से इंदौर पहुंची थी एमडी की खेप, अब डिलीवरी लेने वाले की तलाश

इंदौर. चंदननगर पुलिस की जांच में सामने आया है कि 57 ग्राम एमडी ड्रग्स की खेप बस के जरिए इंदौर लाई गई थी. नाइजीरियन महिला इम्यूनल जाया कैप्सूल में ड्रग्स छिपाकर इंदौर पहुंची थी. पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसे यह खेप डिलीवर की जानी थी.

महिला से पूछताछ के बाद पुलिस उसे लेकर मुंबई पहुंची थी, जहां नाला सोपारा से उसके दो साथी नेकयेवे और डाइमन पकड़े. अब जांच का फोकस इंदौर में बैठे उस एजेंट पर है, जिसके लिए एमडी की खेप भेजी गई थी. पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला है. इसकी कॉल डिटेल और आरोपियों के मोबाइल में मिले संपर्कों की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला को इंदौर पहुंचने के बाद किससे संपर्क करना था और एमडी की डिलीवरी कहां की जानी थी. थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, इसके बाद तीनों से एक साथ पूछताछ होगी. पुलिस का फोकस अब इंदौर के स्थानीय नेटवर्क और डिलीवरी लेने वाले व्यक्ति तक पहुंचने पर है.

Next Post

नाले में मिला 65 वर्षीय महिला का शव

Sat Sep 5 , 2026
पचोर। लोधीपुरा नाले में शुक्रवार को एक 65 वर्षीय महिला का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. मृतका की पहचान हरकु बाई पत्नी नानूराम लोधी, उम्र 65 वर्ष, के […]

You May Like