भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्री द्वारका शारदा पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का राजकीय विमानतल भोपाल पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी शंकराचार्य का स्वागत किया।
