विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर पहुंचे

बेंगलुरु, 16 अप्रैल (वार्ता) विराट कोहली आईपीएल में रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए और ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ 34 गेंदों पर 49 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में 147 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की।

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में पहली बार उतरते हुए कोहली ने आरसीबी के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए और इस सीजन में अपने कुल रन 228 तक पहुंचा दिए। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 224 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

यह पहली बार था जब आरसीबी ने कोहली को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया। टीम ने पहले गेंदबाज़ी चुनी थी और वह प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। इससे पहले मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ मैच में भी वह मैदान से बाहर रहे थे। कोहली ने बताया कि उस मैच में उनके घुटने में दर्द हुआ था और बुधवार के मैच से पहले भी वह पूरी तरह फिट नहीं थे।

रजत पाटीदार बुधवार को एलएसजी के ख़िलाफ़ 13 गेंदों पर 27 रन बनाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। कोहली, क्लासन और पाटीदार के अलावा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ही ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिनके इस सीज़न में 200 से ज़्यादा रन हैं।

पर्पल कैप लीडरबोर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज़ अंशुल कम्बोज और गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा 10 विकेट के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और एलएसजी के तेज़ गेंदबाज़ प्रिंस यादव 9 विकेट के साथ उनके पीछे हैं। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या हैं, जिनके नाम पांच मैचों में सात-सात विकेट हैं।

क्रुणाल इस सीज़न में टॉप दस विकेट लेने वालों में इकलौते फिंगर स्पिनर हैं।

 

Next Post

तेहरान में मौजूद पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के लिए बनाया दबाव

Thu Apr 16 , 2026
तेहरान, 16 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका से मिले एक नए संदेश के साथ, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के प्रयास में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता के एक नए दौर की संभावना पर ईरानी अधिकारियों […]

You May Like