पेट्रोले-डीजल के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़े

नयी दिल्ली, 15 मई (वार्ता) तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से गैर-ब्रांडेड डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पहले इसकी कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर थी।

इसी प्रकार एक लीटर पेट्रोल की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर 97.77 रुपये कर दी गयी है।

कंपनी ने अपने ब्रांडेड (प्रीमियम) पेट्रोल एक्सपी95 की कीमत 2.99 रुपये बढ़ाकर 104.88 रुपये प्रति लीटर और ब्रांडेड डीजल एक्सजी की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर 95.95 रुपये प्रति लीटर कर दी है।

गत 28 फरवरी को पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद ब्रांडेड डीजल की कीमत दूसरी बार बढ़ाई गयी है। इससे पहले मार्च में इसमें दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी।

 

Next Post

ईंधन के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस का मोदी पर तीखा हमला

Fri May 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 मई (वार्ता) कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही उनकी सरकार ने जनता से ‘वसूली’ शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एक्स […]

You May Like