ईंधन के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस का मोदी पर तीखा हमला

नयी दिल्ली, 15 मई (वार्ता) कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही उनकी सरकार ने जनता से ‘वसूली’ शुरू कर दी है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट में श्री मोदी पर हमला करते हुए लिखा, “महंगाई मैन मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल तीन-तीन रुपये महंगा कर दिया गया। वहीं, सीएनजी के दाम भी दो रुपये बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू।”

पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है और आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।

 

Next Post

नवागत एसपी ने किया जावर व आष्टा थाने का निरीक्षण 

Fri May 15 , 2026
आष्टा। पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाक्षी सक्सेना द्वारा गत दिवस आष्टा और जावर थाने का भ्रमण किया गया. भ्रमण के दौरान उन्होंने थानों के विभिन्न रजिस्टर्स को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. विशेषत: पेंडिंग चालान और पेंडिंग माल एवं वाहनों के निकाल हेतु मामलेवार मार्गदर्शन प्रदान किया गया. इसके अतिरिक्त […]

You May Like