सुनवाई नहीं होती हैं, बैठक में जाने का क्या मतलब? – गौड़

इंदौर:भाजपा विधायक मालिनी गौड़ ने शुक्रवार सुबह कल जलसंकट को लेकर बैठक होने पर अपनी सरकार के खिलाफ सवाल खड़े किए हैं.आज सुबह मीडिया से विधायक गौड़ ने कहा कि बैठक में जाने से मतलब क्या? सुनवाई तो होती नहीं है. मैने गोंदवले धाम टंकी बनवाई, लेकिन आज तक टंकी से डिस्ट्रीब्यूशन लाइन ही नहीं डाली गई. गंदे पानी और पानी नहीं मिलने को लड़कर महापौर से लेकर जल प्रभारी तक सबसे बैठक कर समस्या बताई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. बैठक में जाने का कोई मतलब नहीं रह गया है. अब मुख्यमंत्री से बात करेंगे.

मुख्यमंत्री बैठक लेकर कार्य योजना बनाएंः सज्जन वर्मा
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय के जलसंकट पर बैठक लेने पर कटाक्ष किया. वर्मा ने कहा कि कैलाश को अधिकार नहीं है बैठडक लेने का और मंत्री महापौर के साथ नकली बैठक कर रहे हैं. नर्मदा पानी नहीं है, झूठ बोल रहे हैं. नर्मदा इंदौर की जीवनदायिनी है, वो ही तो पानी दे रही है. पूर्व मंत्री वर्मा ने कहा कि शहर के प्रभारी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव है और उनको बैठक लेकर कार्य योजना बनानी चाहिए. इंदौर को सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर मुख्यमंत्री को पानी के लिए अधिकारियों की जवाबदारी तय करना चाहिए, जिससे सार्थक परिणाम आएंगे.

Next Post

शहर में 8 लाख बिजली कनेक्शन और जलकर के कनेक्शन बस 2.5 लाख

Sat Oct 17 , 2026
इंदौर। शहर में जलसंकट को लेकर चिंता और मंथन दोनों चल रहे है। नगर निगम को एक माह बाद यानि 15 नवंबर से पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके तहत शहर में 450 एमएलडी पानी आवश्यकता होगी। इसके उलट स्थिति यह है कि शहर में नगर […]

You May Like

Play sound