
सिंगरौली । गढ़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी बगदरा के ग्राम कसदा निवासी एक 25 वर्षीय युवक बीती शाम घर के अंदर अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस के अनुसार कसदा निवासी कमल सिंह गोड़ पिता जयकरण सिंह गोड़ उम्र 25 वर्ष बीते दिन सोमवार की शाम करीब 7 बजे फांसी के फंदे पर घर के अंदर लटका मिला। परिजन मवेशी चराने गये हुये थे। युवक गमछे के सहारे फांसी लगाया है।
