ऑफिस का ताला तोडक़र कैश लॉकर ही ले गए चोर

जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत बाई का बगीचा घमापुर स्थित एक निजी कंपनी के ऑफिस का ताला तोडक़र चोर कैश लॉकर ही ले गए । जिसमें जिसमें नगदी समेत दस्तावेज रखे हुए थे। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है । पुलिस ने फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक कपिल खत्री 37 वर्ष निवासी गलगला मुमताज बिल्डिंग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फिलिपकार्ड इंडिया प्राईवेट लिमिटेड में टीम लीडर के पद पर कार्यरत है उसका ऑफिस गली नम्बर 2 के पास बाई का बगीचा घमापुर में स्थित है बीती रात लगभग 7-40 अपने आफिस को बंद कर घर चला गया था।

सुबह पहुंचा तो देखा कि ऑफिस के शटर का ताला खुला था । अंदर जाकर देखा तो शटर में लगे ताले टूटे हुये थे। कैश लॉकर गायब था, लॉकर में डिलेवरी कलेक्शन का रखे नगदी 1 लाख 43 हजार 967 रूपये एवं मासिक बजट की शेष राशि का डिब्बा जिसमें लगभग 2 हजार 500 रूपये नगदी, आवश्यक दस्तावेज व ऑफिस में लगा कैश लाकर कीमती लगभग 11 हजार रूपये रखे थे। ऑफिस में लगे सीसीटीव्ही कैमरे देखा तो रात लगभग 3 बजे, 3 अज्ञात लडक़े आफिस के शटर का ताला तोडक़र अंदर रखी कैश लॉकर को ले जाते दिखाई दे रहे हैं। आफिस का ताला तोडक़र 3 अज्ञात लडक़े कैश लॉकर सहित नगदी, मासिक बजट की शेष राशि, आवश्यक दस्तावेज चोरी कर ले गए।
स्कूटी से पर्स चोरी
विजय नगर थाने में ज्योति मिश्रा 38 वर्ष निवासी गली विजयनगर ने लिखित शिकायत की कि डेली केसरी नीड्स किराने की दुकान के सामने विजयनगर में स्कूटी खड़ी किया था जिससे उसका पर्स चोरी हो गया है पर्स में नगदी 5 हजार रूपये, इंडियन ओवरसीज बैंक मुख्य शाखा के कैश वाल्ट की चाबियां, स्मार्ट वॉच, बैंक का उसका आईडी कार्ड रखा था।
ई रिक्शा ले गए चोर
घमापुर थाना अंतर्गत तेल मिल के पास से अज्ञात चोर ई रिक्शा चुराकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रोहित वंशकार 31 वर्ष निवासी शीतलामाई घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह ई रिक्शा चलाता है, अपना ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एच 8427 तेल मिल के सामने रोड किनारे खडी कर चला गया था, जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गया ।

Next Post

जिला प्रशासन की सुस्ती से अटकी हवाई सेवा

Sun Nov 15 , 2026
सतना। हवाई पट्टी के विस्तार में बाधा बन रहे हवाई अड्डे के पूर्वी छोर बायपास क्षेत्र के करीब 26 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारी की है.शहरवासियों का हवाई सफर का सपना जिला प्रशासन की सुस्त और उदासीन कार्यशैली की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है. हवाई […]

You May Like