गंदा पानी आने के विवाद में हुई मारपीट

इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच ड्रेनेज पानी को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. अवतंकि नगर में रहने वाले 48 वर्षीय पीड़िता सरला चौहान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिन्नू चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे की है, जब सरला चौहान ने पड़ोसी से उसके मकान का गंदा पानी अपने घर की ओर बहने की शिकायत की. इसी बात पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की बात कही. मामले में जांच की जा रही है.

Next Post

प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल से 07 साल बाद रिहा हो कर आज शाम आयेंगे गांव 

Fri Feb 6 , 2026
बालाघाट। जिले के तहसील मुख्यालय खैरलांजी का निवासी गरीब युवक प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल में 07 साल तक बंद रहने के बाद रिहा कर दिया गया है। रिहाई के बाद उसे वाघा बार्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया है। प्रसन्नजीत को अमृतसर से खैरलांजी लाने के लिए उसके परिवार […]

You May Like