
भिण्ड। संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मऊ में होने वाली रैली को लेकर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया।
बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू (इंदौर) में 27 जनवरी को जय बापू – जय भीम,जय संविधान को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी सम्बंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह की अध्यक्षता में कांग्रेस जिला कार्यालय बीटीआई रोड़ पर बैठक आयोजित की गई। मानसिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि महू में होने वाली विशाल रैली में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होंगे जिसमें जिला भिण्ड से हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे,इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिमेदारी सौपी जाएगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस जिला प्रभारी बैजनाथ सिंह कुशवाहा एवं सह प्रभारी संजय सिंह राठौर बैठके लेंगे।वही जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिले की समस्त विधानसभाओ के लिए प्रभारी नियुक्ति किए जाएंगे,वह अपने जिम्मेदारी वाली विधानसभा क्षेत्र में वार्ड एवं पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को रैली में ज्यादा से ज्यादा पहुँचने के लिए संपर्क करेंगे।
