
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व स्वामी विवेकानंद मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हेमसिंह की परेड पर त्रिमूर्ति चैराहा पर शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं डॉ सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं स्थल की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमर कुटे ने कहा कि हमारे मंडल क्षेत्र में आने वाली सभी महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्थल की सफाई की जाएगी। इस अवसर पर सुनील सिंह भदौरिया, सागर जायसवाल, जयसिंह सेंगर, रामप्रकाश चैरसिया, लव राठौर, हरिओम यादव, आशीष शर्मा,निखिल मजूमदार आदि कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।
