जिला प्रशासन की सुस्ती से अटकी हवाई सेवा

सतना। हवाई पट्टी के विस्तार में बाधा बन रहे हवाई अड्डे के पूर्वी छोर बायपास क्षेत्र के करीब 26 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारी की है.शहरवासियों का हवाई सफर का सपना जिला प्रशासन की सुस्त और उदासीन कार्यशैली की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है. हवाई पट्टी के विस्तार और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा किए गए तमाम पत्राचारों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. प्रशासन के ढुलमुल रवैये से परेशान होकर अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने स्तर पर कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी है. अथॉरिटी द्वारा बायपास क्षेत्र की जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे करीब 26 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी की गई है. नभ द्वारा अतिक्रमणकारियों को नभ की जमीन पर किए गए अतिक्रमण और स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज़ पेश किए जाने नोटिस जारी कि जायेगी पर्याप्त स्वामित्व के दस्तावेज नहीं होने पर संबंधितों पर बेदखली की कार्यवाही की जायेगी. ताकि हवाई पट्टी के विस्तार का रास्ता साफ हो सके. अब देखना यह होगा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की इस पहल के बाद भी जिला प्रशासन की नींद टूटती है या नहीं.

 

कागजों तक सिमटी प्रशासन की कार्रवाई
एयरपोर्ट के विस्तार और रनवे की लंबाई बढ़ाने के लिए बाउंड्री के आसपास फैले अतिक्रमण को हटाना बेहद आवश्यक है. इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जिला प्रशासन को कई बार पत्र लिखकर जमीन खाली कराने का आग्रह किया गया. लेकिन, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वास्तविक अतिक्रमण हटाने के बजाय महज कागजी खानापूर्ति करने में ही रुचि दिखाई. आरोप है कि प्रशासन ने एयरपोर्ट की पहले से खाली पड़ी भूमि को ही चिह्नित कर उसे अतिक्रमण मुक्त दिखा दिया, जबकि जमीनी स्तर पर हवाई पट्टी के विस्तार में बाधा बन रहे मुख्य अतिक्रमणों को हाथ तक नहीं लगाया गया.

शहरवासियों के सपनों पर लगा विराम
जिला प्रशासन की लाचार कार्यप्रणाली का सीधा खामियाजा ज़िले की आम जनता के साथ- साथ शहरीय विकास के मॉडल को भुगतना पड़ रहा है. लंबे समय से जिले में नियमित हवाई सेवा शुरू होने की राह देख रहे शहरवासियों और व्यापारियों की उम्मीदों पर विराम लग हुआ है. अतिक्रमण न हटने के कारण एयरपोर्ट विस्तार का काम अधर में लटका हुआ है.

 

हवाई पट्टी के विस्तार में बाधा बने अतिक्रमणकारियों को हटाये जाने लगातार प्रयाश किए जा रहे हैं. इस संबंध में पूर्व की ओर बायपास क्षेत्र के चिह्नित अतिक्रमणकारियों को जल्द नोटिस जारी किया जायेगा. पश्चिम क्षेत्र के चिन्हित अतिक्रमणकारियों को जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द ही बेदखल किया जायेगा. अशोक गुप्ता (एयरपोर्ट डायरेक्टर,सतना)

Next Post

जहांगीराबाद में गोवंश काटने का आरोप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का थाने में प्रदर्शन

Sun Nov 15 , 2026
भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद इलाके में गोवंश काटे जाने के आरोप को लेकर रविवार तड़के हंगामा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मोहल्ले में पहुंचकर 4 से 5 गोवंश के कटे होने का दावा किया। घटना की सूचना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।जानकारी के […]

You May Like