शाहगढ़: मध्यप्रदेश के उज्जैन में 24 नवम्बर से 28 नवम्बर तक आयोजित 69 वी राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता में शाहगढ़ के दुर्गाशक्ति व्यायाम शाला की होनहार मलखंभ प्रतिभागी शाहगढ़ के शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा नवमी की छात्रा रुचि पाल ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम चैम्पियनशिप अपने नाम करते हुए चैम्पियनशिप का नेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त कर शाहगढ़ का नाम रोशन किया है, रुचिलगातार श्याम पाल जिला मल्लखंब कोच एवं मोहित भल्ला अध्यक्ष दुर्गा शक्ति व्यायाम शाला के मार्गदर्शन में 5 वर्षो से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है.
सोमवार को शाहगढ़ के अभिनव विद्या मंदिर में संचालित दुर्गाशक्ति व्यायाम शाला परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, समारोह में मुख्य अतिथि एस डी एम नवीन सिंह, तहसीलदार जीसी राय, नेतराम चौरसिया सी बी आई दिल्ली, मुकेश भल्ला अध्यक्ष शाहगढ़ जिला बनाओ संघर्ष समिति,मलखंभएसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित भल्ला आदि शामिल रहे। इस मौके पर वीनू राणा संभागीय अध्यक्ष वाटर स्पोर्ट्स प्रदीप अविद्रा जिला खेल अधिकारी ने रुचि को बधाई प्रेषित की।
