शिवपुरी में लगी आग से 25 किसानों की 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

शिवपुरी। जिले की नरवर तहसील के इमलिया गांव में आग लगने से करीब 25 किसानों की 80 से 90 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। खेतों में आग भड़की है। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर से जमीन काटकर तथा दवा छिड़कने वाली मशीनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।सूचना मिलने पर दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं, लेकिन पानी की कमी के कारण आग को पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। नरवर तहसीलदार और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

Next Post

जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता: विधायक रामनिवास शाह

Sun Apr 12 , 2026
सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के “गाँव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत सिंगरौली विधानसभा के जयंत मंडल में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक रामनिवास शाह ने किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद स्थापित किया और क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं […]

You May Like