इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग को स्वीकृति पर सीएम डॉ यादव का स्वागत

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दिए जाने पर इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र के निवासियों में खुशी का माहौल है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिलने पर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।

निवासियों का कहना है कि इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग बनने से दोनों प्रमुख शहरों के बीच आवागमन और अधिक सुगम और तेज होगा। इससे क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क प्राप्त होगा, जिससे स्थानीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

सांवेर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस निर्णय के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए लंबे समय से अपेक्षित थी और इसके निर्माण से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

Next Post

ली शि फेंग को हराकर लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड सेमीफाइनल में

Sat Mar 7 , 2026
बर्मिंघम, 07 मार्च (वार्ता) भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के नंबर 6 खिलाड़ी ली शि फेंग को सीधे गेम में हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 12वीं रैंक वाले भारतीय शटलर ने यूटिलिटा एरिना बर्मिंघम में शुक्रवार […]

You May Like