03 जुलाई को रिलीज होगी ‘नागबंधम’

मुंबई, 26 मार्च (वार्ता) अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नागबंधम’ 03 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म नागबंधम में विराट कर्ण, नाभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर ली गयी है। ‘नागबंधम’ 03 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तरह तैयार है। जो एक शानदार विजुअल और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

मेकर्स लगातार फिल्म के दिलचस्प कैरेक्टर पोस्टर्स और अपडेट्स जारी करके दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का टीज़र भी रिलीज किया है, जो एक रहस्यमयी और जादुई दुनिया की शानदार झलक दिखाता है, जिसे बड़े पर्दे पर उतारने का वादा किया गया है। भव्य पौराणिक तत्वों, बेहतरीन वीएफएक्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और किरदारों के असरदार पलों के मेल के साथ, यह टीज़र सिनेमा प्रेमियों के लिए एक शानदार और भव्य विजुअल ट्रीट होने का वादा करता है।
यह फिल्म भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से गहराई से जुड़ी हुई है और हमारे देश के गौरवशाली अतीत और स्वर्ण युग से प्रेरित एक कहानी पर आधारित है। ‘नागबंधम’ की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन की कमान अभिषेक नामा ने संभाली है। फिल्म का निर्माण किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है। 

Next Post

गोवा की गलियों में फिर से अपनी दुनिया बसाएंगी अनुपमा

Thu Mar 26 , 2026
मुंबई, 26 मार्च (वार्ता) स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में अनुपमा का किरदार निभा रही रूपाली गांगुली ने मौजूदा ट्रैक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बार फिर वह अपनी जिंदगी को नए सिरे से संवार रही है। रूपाली गांगुली ने […]

You May Like