गोवा की गलियों में फिर से अपनी दुनिया बसाएंगी अनुपमा

मुंबई, 26 मार्च (वार्ता) स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में अनुपमा का किरदार निभा रही रूपाली गांगुली ने मौजूदा ट्रैक के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बार फिर वह अपनी जिंदगी को नए सिरे से संवार रही है। रूपाली गांगुली ने बताया कि कहानी कैसे आगे बढ़ती है और दर्शकों को देखने को मिलेगा कि कैसे वह गोवा में अपना कैफे खोलने के सपने को पूरा करते हुए नई चुनौतियों का सामना करती हैं। रूपाली ने बताया, “लीप के बाद अनुपमा की जिंदगी ने एक बिल्कुल अलग मोड़ ले लिया है और अब वह एक नए शहर गोवा में अपनी जिंदगी को फिर से शून्य से शुरू करने की कोशिश कर रही है। वह जो भी काम सामने आ रहा है उसे कर रही है, चाहे वह होटल स्टाफ के रूप में काम करना हो या साफ-सफाई में मदद करना, क्योंकि इस वक्त उसके लिए सर्वाइवल और आगे बढ़ना सबसे ज्यादा मायने रखता है। मेरे लिए यह फेज इसलिए इमोशनल है क्योंकि इतना सब कुछ झेलने के बाद भी अनुपमा ने उम्मीद नहीं छोड़ी है।”

रूपाली गांगुली ने बताया कि दर्शकों को क्या देखने को मिलेगा, “दर्शक अनुपमा के संघर्ष, उसके अकेलेपन और उसकी उस खामोश ताकत को देखेंगे जो वह इस अंजान शहर में खुद को ढालने के लिए लगा रही है। अनुपमा ने हमेशा किसी न किसी मकसद के जरिए अपनी पहचान बनाई है चाहे वह डांस हो, बस्ती के लिए खड़े होना हो या ‘अनु की रसोई’ चलाना। और अब गोवा में, वह एक बार फिर कैफे बनाने के अपने सपने के जरिए उसी मकसद की तलाश कर रही है।” रूपाली गांगुली ने कहा, “एक कलाकार के तौर पर अनुपमा के इस नाजुक लेकिन उम्मीदों से भरे पहलू को निभाना मेरे लिए बहुत खास है, और मुझे सच में उम्मीद है कि दर्शक उसके इस सफर से जुड़े रहेंगे और इस नए फेज में भी उसे अपना पूरा साथ देंगे।”

Next Post

एक घंटे के रेस्क्यू के बाद चीतल को पकड़ कर वन विभाग के सुपुर्द किया

Thu Mar 26 , 2026
बीना। रेलवे स्टेशन पर लोग उस वक्त अचंभित थे जब कुत्तों के द्वारा एक चीतल को घायल कर दिया जैसे ही आरपीएफ स्टाफ को इस बात की भनक लगी तुरंत सक्रिय होते हुए वन विभाग को इसकी सूचना दी साथ ही गो सेवा दल, 112 डायल तुरंत सक्रिय होते हुए […]

You May Like