एक घंटे के रेस्क्यू के बाद चीतल को पकड़ कर वन विभाग के सुपुर्द किया

बीना। रेलवे स्टेशन पर लोग उस वक्त अचंभित थे जब कुत्तों के द्वारा एक चीतल को घायल कर दिया जैसे ही आरपीएफ स्टाफ को इस बात की भनक लगी तुरंत सक्रिय होते हुए वन विभाग को इसकी सूचना दी साथ ही गो सेवा दल, 112 डायल तुरंत सक्रिय होते हुए 1 घंटे के रेस्क्यू के बाद चीतल को पकड़ कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। गौ सेवा दल सदस्य राजेंद्र यादव, अनुराग जैन, अमर ठाकुर, ओम नारायण ठाकुर, वन विभाग के डिप्टी रेंजर सुनील कुमार वनरक्षक जलोत गोस्वामी संग्राम सिंह यादव एवं आरपीएफ से पुलिस जवान पंकज कुमार डायल 112 से आरक्षक विक्रम प्रताप पायलट इमरत सेन मौजूद रहे थे।लोग इस बात को लेकर अनेक प्रकार के कयास लगा रहे हैं कि आखिर चीतल आया कहां से क्या किसी ने उसको पाल रखा था या फिर रास्ता भटक जाने के कारण उसने इतना लंबा सफर तय कर लिया यह सभी को सोचने के लिए मजबूर कर रहा है।

Next Post

एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरों के विरूद्ध कार्यवाही करें: गौरव

Thu Mar 26 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालको की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी एजेंसी संचालक अपने-अपने एजेंसियो में ई-केवाइसी तथा एलपीजी वितरण के अलग-अलग काउंटर बनाकर सुगमता के साथ ग्राहको को एलपीजी का वितरण सुनिश्चित […]

You May Like