
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालको की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी एजेंसी संचालक अपने-अपने एजेंसियो में ई-केवाइसी तथा एलपीजी वितरण के अलग-अलग काउंटर बनाकर सुगमता के साथ ग्राहको को एलपीजी का वितरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने उपस्थित संचालको से प्रति दिवस होने वाली एलपीजी बुकिंग एवं वितरण व्यवस्था तथा स्टाक की जानकारी लेने के पश्चात निर्देशित किया कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी पहले बुकिंग हो गई है। डिलेवरी की निर्धारित तिथि को प्राथमिकता देते हुये उपभोक्ता को गैस सिलेन्डर की डिलेवरी करें तथा यह सुनिश्चित करें कि बुकिंग के आधार पर डिलेवरी करें। बैठक के दौरान तहसीलदार सविता यादव, जिला आपूर्ति अधिकारी पीसी चन्द्रवंशी, सहायक आपूर्ति अधिकारी सम्मी पटले सहित गैस एजेंसी संचालक मौजूद रहे।
चिकित्सालय, विद्यालयों में कामर्शियल सिलेन्डर उपलब्ध कराने पर जोर
कलेक्टर ने बैठक में ही गैस एजेंसी संचालको को निर्देशित किया दिए कि अपने निचले स्तर के कर्मचारी जो वितरण व्यवस्था में संलग्न हैं उन्हे भी अवगत कराये कि एलपीजी की कालाबाजारी न करें, ना ही ऐसे व्यक्तियों से संबंध रखे जिनके द्वारा कालाबाजारी करने की संभावना हो। बल्कि उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत करायें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कालाबाजारी एवं अवैध जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी । इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया कि संवेदनशील संस्थानो जैसे चिकित्सालय, छात्रावास, विद्यालय अन्य में कामर्शियल सिलेन्डर की उपलब्धता बनी रहे। इसके लिए उचित प्रबंध करके रखे। साथ ही एजेसिंयो में आने वाले उपभोक्ताओं को अवगत करायें कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहो में आकर पैनिक बुकिंग न करे, बुकिंग करने पर निर्धारित समय में सिलेन्डर उपलब्ध करा दिया जायेगा।
