प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के बाद परिजन का हंगामा

मुरैना, 28 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत के बाद प्रसूता के परिजन ने हंगामा खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि अस्पताल की नर्सों ने उनसे पैसों की मांग की और नहीं दिए जाने पर लापरवाही की।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम इमलिया से कल देर रात परिजन महिला को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाए। आरोप है कि चिकित्सक ने दो बार प्रसूता को ये कहते हुए वापस कर दिया कि अभी प्रसव में समय लगेगा। तीसरी बार परिजन महिला को लेकर अस्पताल आए तो उसे प्रसूता वार्ड में भर्ती कर दिया और प्रसव के लिए उनसे पांच हजार रुपए देने की मांग की गई। थोड़ी देर में ही महिला का प्रसव हो गया और नवजात शिशु की मौत हो गई। शिशु की मौत के बाद परिजन ने जिला अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया।
हंगामे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन की मांग थी कि नवजात शिशु का वे तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे, जब तक दोषी चिकित्सक और नर्सों के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर लेती। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में छात्रों को सांसद ने किया सम्मानित 

Sat Jun 28 , 2025
सीधी।सीधी स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्च.माध्यमिक विद्यालय क्र.01 में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड-मानक विज्ञान प्रदर्शनी-2025 में सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा सम्मिलित होकर उपस्थित छात्रों से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like