दहेजलोभियों से तंग आकर महिला ने की थी खुदकुशी

मर्ग जांच में खुलासा, पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया निवासी एक महिला ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में यह बात सामने आई कि पति, सास, ससुर दहेज में बाइक की मांग कर आए दिन प्रताडि़त करते थे जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने दहेजलोभियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं।
एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर ने बताया कि  श्रीमती संगीता चौधरी 23 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया कटंगी ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था जिसकी इलाज के दौरान 26 जनवरी को मौत हो गई। थी।

मर्ग जांच दौरान  श्रीमती संगीता चौधरी के मायके पक्ष के कथन  लिये गये जिनके कथनों के अनुसार संगीता चौधरी की शादी  मई 2023 केा हुयी थी संगीता चौधरी के माता पिता ने शादी में घर गृहस्थी का सामान सोने की अंगूठी, लगुन में 15 हजार रूपये एवं सामान दिये थे शादी के बाद लगभग 4-5 बार त्यौहर के समय जब संगीता मायके आती थी तो बताती थी कि पति वीरेन्द्र , सास कला बाई चौधरी, ससुर भगवान दास चौधरी मोटर सायकल की मांग को लेकर संगीता केा आये दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे। 23 दिसम्बर 24 को  वीरेन्द्र चौधरी शराब पीकर संगीता से दहेज में मोटर सायकल न देने पर मारपीट विवाद किया था ओैर बोला था कि घर से चले जाओ और तलाक ले लो जिसके बाद उसने सल्फास की गोली का सेवन कर लिया था।पुलिस ने पति वीरेन्द्र चौधरी, सास कला बाई चौधरी, ससुर भगवान दास चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

रीवा से रादुविवि पहुंची टीम, बयान दर्ज कर लौटी

Thu Jan 30 , 2025
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आर्थिक अनियमितता की शिकायत को लेकर जांच टीम बुधवार को विश्वविद्यालय पहुंची। जहां पर जांच टीम ने शिकायत करने वाले और संबंधित विभाग के कर्मचारी दोनों के बयानों को लिया गया।  इसके अलावा टीम ने संबंधित विभाग से आवश्यक रिकॉर्ड भी मांगे, जिसको लेने के […]

You May Like