रीवा से रादुविवि पहुंची टीम, बयान दर्ज कर लौटी

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आर्थिक अनियमितता की शिकायत को लेकर जांच टीम बुधवार को विश्वविद्यालय पहुंची। जहां पर जांच टीम ने शिकायत करने वाले और संबंधित विभाग के कर्मचारी दोनों के बयानों को लिया गया।  इसके अलावा टीम ने संबंधित विभाग से आवश्यक रिकॉर्ड भी मांगे, जिसको लेने के बाद टीम वापस रवाना हो चुकी है। आगे की कार्यवाही के लिए टीम फिर से विश्वविद्यालय प्रशासन से जरूरत पडऩे पर आवश्यक दस्तावेज मांग सकती हैं। उल्लेखनीय है कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आर्थिक मामले में की गई अनियमितताओं पर शिकायत मिलने पर जांच की गई है।

पांच सदस्यीय टीम ने की जांच
जानकारी के अनुसार इस जांच के लिए रीवा के एडी आरपी सिंह को दोबारा से विश्वविद्यालय की कमान सौंपी गई थी, जो अपनी 5 सदस्यीय टीम के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे थे और उन्होंने सुबह से ही शिकायत कर्ता और संबंधित विभाग के कर्मचारी से बयान लिए, साथ ही संबंधित रिकॉर्ड भी मांगे।

रिकॉर्ड लेकर टीम रवाना
रीवा से आई पांच सदस्यीय जांच टीम ने सुबह से ही विश्वविद्यालय में दस्तक दे दी थी। जो कि पूरे दिन शिकायतकर्ता के साथ-साथ संबंधित विभाग के साथ पूछताछ और बयान लेती रही। इसके अलावा टीम ने रजिस्टार से जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराने कहे,जो की उन्हें समय पर उपलब्ध भी कराए गए। जिसको लेकर टीम रवाना हो चुकी है,आगे की कार्यवाही भी जल्द ही की जाएगी।

Next Post

वाणिज्य कर निरीक्षक व कराधान सहायक की नियुक्ति अंतिम निर्णय के अधीन

Thu Jan 30 , 2025
हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग सहित अन्य को नोटिस जारी किये जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने अंतरिम आदेश के जरिए वाणिज्य कर निरीक्षक व कराधान सहायक के पद पर नियुक्ति को विचाराधीन याचिका के अंतिम निर्णय के […]

You May Like