फ्रैंड्स यूनाइटेड पर सुदेवा की आकर्षक जीत

नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) तुषार कुमार सिंह, अरमान अहमद और प्लेयर ऑफ द मैच चुंगखामा जैक्सन के बेहतरीन गोलों की मदद से सुदेवा दिल्ली एफसी ने फ्रैंड्स यूनाइटेड को 3-0 से हराकर डीएसए दिल्ली प्रीमियर लीग में पूरे तीन अंक अर्जित किए।
आज यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में फ्रैंड्स यूनाइटेड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अधिकतर समय विजेता टीम सुदेवा का दबदबा रहा। इस जीत के साथ सुदेवा 13 मैचों में 23 अंक जुटा लिए हैं जबकि फ्रैंड्स यूनाइटेड के 15 मैचों में 17 अंक हैं।
सुदेवा एफसी ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वी टीम की कमजोरी को भांप लिया था और दांए-बांए छोर से सुनियोजित धावे बोलकर उसकी रक्षापंक्ति को पूरी तरह झकझोर डाला। तारीफ की बात यह रही कि सुदेवा ने किसी भी क्षण फ्रैंड्स यूनाइटेड को हावी नहीं होने दिया और योजनाबद्ध खेलते हुए दर्शनीय गोल जमाए।
बुधवार सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स बनाम वाटिका और फ्रैंड्स यूनाइटेड का मुकाबला भारत यूनाइटेड से होगा।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में वाहन दुर्घटना के आरोप में तीन किशोरों को किया गिरफ्तार

Tue Jan 28 , 2025
सिडनी, 28 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में चाेरी के वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी। वाहन पर तीन नाबालिग सवार थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने मंगलवार को स्थानीय समयानुसार […]

You May Like