
निगम आयुक्त दी चेतावनी
नव भारत न्यूज
इंदौर. नगर निगम जन सुनवाई में कमिश्नर को सबसे ज्यादा अवैध निर्माण करने की शिकायत मिल रही है. आयुक्त ने ऐसे शिकायत करने वालों के मकान और अन्य निर्माण की पहले जांच करने के आदेश दिए है। इसके पीछे कारण यह है कि शिकायत करने वाले निर्माणकर्ता से अवैध सौदेबाजी कर रहे हैं.
नगर निगम जनसुनवाई में आयुक्त के पास जितनी शिकायतें की जा रही है , उसमें सबसे ज्यादा शिकायत अवैध निर्माण करने की है। यह कुल शिकायतों के आंकड़े के अनुसार 50 प्रतिशत से ज्यादा है. अवैध निर्माण की शिकायत को लेकर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बिल्डिंग परमिशन विभाग के सभी इंजीनियरों और अपर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि जो भी शिकायतकर्ता अब अवैध निर्माण की शिकायत करेगा. पहले उसके द्वारा निर्मित मकान या बिल्डिंग की जानकारी निकालें. उसकी जांच करें कि शिकायतकर्ता ने स्वयं का मकान नियमानुसार बनाया है या नहीं? यदि शिकायतकर्ता ने नियमानुसार निर्माण नहीं किया है , तो पहले उसके खिलाफ रिमूवल की कार्रवाई करें.
लोगों से करते हैं वसूली
निगम आयुक्त वर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग अड़ोस पड़ोस के निर्माण की शिकायत लेकर पहुंच जाते हैं. एक दूसरे की शिकायत करते हैं और ब्लैकमेल करते है. साथ ही अवैध निर्माण की शिकायत कर लोगों से वसूली करते हैं.
