बेनीगंज मोहल्ला में छत्रसाल समिति द्वारा धूमधाम से मनाया गया नवरात्र

छतरपुर। नगर के बेनीगंज मोहल्ले में बुधवार को छत्रसाल समिति द्वारा नवरात्रि पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। माता रानी के पंडाल में पूरे नौ दिनों तक भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। अंतिम दिन ज्वारों का विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर माता रानी की आराधना की, वहीं बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों ने आरती और फूल-मालाओं से स्वागत किया।

छत्रसाल समिति के सदस्य रवि साहू ने बताया कि इस वर्ष से मोहल्ले में नवरात्रि पर्व को विशेष भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और श्रद्धा की भावना को मजबूत करना है। इस बार पहली बार समिति द्वारा माता रानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

 

Next Post

मैं हूं अभिमन्यु-3 के तहत चलाया गया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

Thu Oct 2 , 2025
छतरपुर। महिला सुरक्षा शाखा और जीआरपी पुलिस द्वारा महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन पर “मैं हूं अभिमन्यु-3” जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों को महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों और उनसे सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। पंपलेट वितरित किए गए और स्टेशन परिसर में […]

You May Like