इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के सनावदिया में 20 वर्षीय लॉ छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान मुस्कान पिता सुमेर सिंह चौधरी के रूप में हुई है. मुस्कान का शव एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
पोस्टमार्टम करवाने एमवाय आए परिजनों ने बताया कि, मुस्कान लॉ की पढ़ाई के साथ प्रैक्टिस भी कर रही थी और कुछ समय से तनाव में थी. प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि वह पढ़ाई के दबाव को झेल नहीं पाई और यह कदम उठा लिया. हालांकि, आत्महत्या के पीछे के सही कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
