आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 13 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में हानि होगी, वाणी में कठोरता तथा क्रोध में वृद्धि होगी, व्यय और संतान की चिन्ता से मन विचलित रहेगा, वर्ष के मध्य में राज्य सम्मान मिलेगा, सामाजिक प्रभाव बना रहेगा, शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, अध्ययन में मन लगेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को राज्य सम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को साझेदारी में विवाद एवं व्यवसाय में नुकसान होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यय और संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी, मन विचलित रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा, अध्ययन में रूचि रहेगी, क्रोध की अधिकता रहेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक सुख और सौहाद्र्र बना रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.
———————————————————–
पंचांग 13 फरवरी 2026:-
रा.मि. 24 संवत् 2082 फाल्गुन कृष्ण एकादशी भृगुवासरे दिन 1/30, मूल नक्षत्रे दिन 3/37, वज्र योगे रात 3/6, बालव करणे सू.उ. 6/26, सू.अ. 5/34, चन्द्रचार धनु, पर्व- विजय एकादशी व्रत, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
———————————————————–
आज का भविष्य- शुक्रवार 13 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हष्टपुट मिलनसार होगा. इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी. खेलों के प्रति रूचि रखने वाला, न्यायप्रिय होगा. किसी विशेष विद्या का ज्ञाता होगा.
———————————————————–
मेष- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. लेनदेन में सावधानी रखें. अधिकारियों से अनुबंधों का लाभ मिलेगा. परिश्रम तथा भागदौड़ की अधिकता रहेगी.
वृषभ- युवावर्ग वैवाहिक चर्चाओं से उत्साहित रहेंगे. रिश्ते मजबूत होंगे. आपके व्यापार व्यवसाय तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अनावश्यक परिश्रम करना होगा.
मिथुन- स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलेगा. सोच विचार कर निर्णय करें. नौकरी में कार्यो में अधिकता रहेगी. व्यापारिक क्षेत्र में यथेष्ठ सफलता के योग है.
कर्क- जल्दबाजी के बजाय सोच विचार कर निर्णय करें. नौकरी में प्रतिष्ठित पद प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. व्यापारिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है.
सिंह- बड़ी सौदा करने के लिये छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना पड़ेगा, आपकी बुद्धिमानी तथा सूझबूझ से बिगडे काम बन जायेंगे. परिश्रम अधिक रहेगा.
कन्या- लोगों के साथ तालमेल बैठाकर चलने का प्रयास करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यो में आशातीत सफलता के योग प्रबल है. महत्वपूर्ण प्रयासों में सफलता मिलेगी.
तुला- आवेश के बजाय नरमाई से काम लें, जल्दबाजी में कोई निर्णय न करें. जधनु जायजाद के कार्यो में विलंब होगा. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.
वृश्चिक- कोर्ट कचहरी के मामलों में दूर रहें. सामाजिक प्रतिष्ठा तथा लाभदायक काम बनेंगे. मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी. मनोंरंजन के अवसर मिलेंगे.
धनु- भावी लाभ की दृष्टि से नई योजना में निवेश कर सकते है. कैरियर की अनदेखी न करें. लाभदायक स़्त्रातोंं का विस्तार होगा. किसी नये कार्य को जहां तक बने टालना हितकर रहेगा.
मकर- महत्वपूर्ण लाभदायक प्रस्ताव हाथ से निकल सकते है. भूमि भवन संबंधी मामले सुलझेंगे. कार्यो में मनोंवाछित सफलता मिलेगी. रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है.
कुम्भ- आर्थिक स्थिति में उतार चढाव होने से महत्वपूर्ण फैसला लेने में देरी होगी. आपके बने बनाये कार्य अचानक रूक सकते है, जिससे मानसिक पीड़ा होगी.
मीन- भावनात्मक संबंधों को लेकर असमंजस्य रहेगा. जरूरत मंदों की मदद करने से नवीन अनुबंधों पर विचार विमर्श होगा. दूर दराज की यात्रा होगी. संयम रखें.
———————————————————–
व्यापार भविष्य
फाल्गुन कृष्ण एकादशी को मूल नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, रूई, कपास, सूत, खल, बिनौला, सन, सरसों, अरंडी, मॅूगफली, तेल, घी, में मंदी की चाल चलेगी. गेहॅू, चना, गुड, खांड, जायफल, हल्दी के भाव में तेजी होकर नरमी का रूख रहेगा. भाग्यांक 2489 है.
———————————————————–
