खजराना गणेश को चढ़ाई 251 किलो वजनी फूलों की राखी

इंदौर:खजराना गणेश मंदिर में भगवान को 251 किलों वजनी राखी चढ़ाई गई। संस्था विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति ने उक्त राखी अर्पित की है. सुबह खजराना गणेश को 14 बाय 14 की 196 वर्गफुट की राखी अर्पित की गई. उक्त राखी 100 किलो फूलों से तैयार की गई है, जिसे बनाने में पिछले एक सप्ताह से 20 कारीगर जुटे हुए थे. राखी निर्माण में बैंगलोर, पुणे से फुल बुलाए गए थे.

संस्था विघ्नहर्ता गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश बिडकर और सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि यह राखी देश के सैनिकों को समर्पित की गई है. संस्था सचिव ने कहा कि आज संत दादू महाराज और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने उक्त राखी खजराना गणेश को अर्पित की गई है. साथ ही शहर में अच्छी बारिश और सभी की मंगलकामनाओं के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की है.

Next Post

बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

Sun Aug 10 , 2025
इंदौर: भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया और लंबी उम्र व सफलता की कामना की, वहीं भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का वचन दिया. प्रमुख मंदिरों में भगवान को विशेष राखियां अर्पित की […]

You May Like