इंदौर: भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया और लंबी उम्र व सफलता की कामना की, वहीं भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का वचन दिया.
प्रमुख मंदिरों में भगवान को विशेष राखियां अर्पित की गईं और महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधे.सुबह से ही बाजारों, मिठाई की दुकानों, रेलवे व बस स्टेशनों पर रौनक रही. शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाने के बाद परिवारों ने पर्व का आनंद लिया.महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला व अन्य जनप्रतिनिधि भी बहनों के बीच पहुंचे और राखियां बंधवाईं.
