इंदौर: श्री श्रीविद्याधाम में महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में श्रावणी उपाकर्म संपन्न हुआ.पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में 100 वेदपाठी और 900 अन्य साधकों ने प्रायश्चित, तर्पण, सप्तऋषि पूजन व हेमाद्रि संकल्प सहित शास्त्रोक्त विधियों से नए यज्ञोपवीत धारण किए.
पांच घंटे चले अनुष्ठान में गायत्री महायज्ञ व दान विधि के साथ समापन हुआ, जिसमें वेदपाठी बालकों ने पहली बार उत्साहपूर्वक भाग लिया.
