स्वच्छ तीर्थ अभियान में श्रमदान कर वेस्ट सामग्री इकट्ठी की

ओंकारेश्वर।आज जीवनदायनी मां नर्मदा के तट से सफाई अभियान की शुरुआत प्राचीन श्री कोटितीर्थ घाट से की । अब हर महीने अमावस्या पर्व के अगले दिन जनभागीदारी के साथ तीर्थनगरी में चलेगा अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन की पहल से जनभागीदारी के साथ हुई शुरुआत नगरवासी, धार्मिक संस्थाएं इस अभियान से बढ़ चढकर जुड़ी हैं।

पिछले 3 दिन पूर्व खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय, एसडीएम शिवम प्रजापति ने नगर के विभिन्न संगठनों, धार्मिक संस्थाओं के साथ बैठक का आयोजन किया था । जिसमें जिला प्रशासन ने मौजूद सभी से प्लास्टिक के विभिन्न सामग्रियों के प्रतिबंध के साथ नगर को स्वच्छ बनाने में जनभागीदारी निभाने को कहा था।

जिसमें विभिन्न संगठनों को शामिल भी किया गया था।

Next Post

जटाशंकर महादेव से हुई जल गंगा अभियान की शुरुआत

Sun Mar 30 , 2025
बागली। जल गंगा अभियान की शुरुआत जटाशंकर महादेव तीर्थ पर जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित की गई उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा कमल यादव मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप सिंह भंडारी के द्वारा जल गंगा अभियान की शुरुआत जटाशंकर में स्थित जटाशंकर […]

You May Like