स्वच्छता का सर्वे: 8 दिन में शहर के 21 में 15 जोन का सर्वेक्षण पूरा

भोपाल। राजधानी में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के लिए दिल्ली से आयी टीम शहर के कोने-कोने में पहुंच रही है, सूत्रों के मुताबिक सर्वेक्षण अपने अंतिम चरण तक पहुंच गया है.पूरे शहर के 21 में से 15 जोनों में टीम 8 दिनों के अंदर पहुंच चुकी है.दिल्ली से आई हुई टीम कचरा मुक्त शहर (जीएसएफ) और खुले में शौच मुक्त ( ओडीएफ) के जल मानकों सहित विभिन्न स्वछता मापदंडों का गंभीरता से निरिक्षण कर रही है, जो कि 12500 अंकों में से 2500 अंक का भार रखते है. अब तक शहर के जोन क्रमांक 1,2,4,और 17 का बीते 3 दिनों में निरीक्षण हो चुका है,वही जोन क्रमांक 6,11,और 12 का फिलहाल एक दिवसीय निरीक्षण हुआ है. और जोन 8,9,18,19 का सिर्फ दो दिवसीय निरीक्षण संपन्न हुआ है. बीते शुक्रवार को शहर के जोन 1,2,17,18 में विस्तृत निरिक्षण किया जा चुका है. जिसमे जोन 2,17,और 18 में सर्वेक्षण पूरा हो चुका है.वही टीम शनिवार को जोन क्रमांक 1 में अपना निरिक्षण जारी रखा जिसमे बैरागढ़ से लालघाटी तक फैला हुआ है, और साथ ही साथ शेष 10 जोनों में सर्वेक्षण शुरू किया।

भोपाल नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार सर्वेक्षण टीम से अगले पांच दिनों के भीतर अन्य बचे हुए जोनों में निरीक्षण पूरा करने की उम्मीद है।जब से दिल्ली की टीम भोपाल पहुंची है। भोपाल नगर निगम केे अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट मोड पर नजऱ आ रहे हैं। निगम कमिश्नर हरेन्द्र नरायण खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। विशेष क्षेत्रों के एएचओ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए और फील्ड स्टॉफ को उनके बीट चार्ट के अनुसार हर समय ड्यूटी पर रहने के लिए कहा गया है।

 

 

Next Post

कड़ा मानिकपुरी जिझोतिया ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन हुआ

Mon Apr 28 , 2025
इटारसी। मध्यप्रदेश कड़ा मानिकपुरी जिझोतिया ब्राह्मण समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह नर्मदापुरम के अग्निहोत्री गार्डन में आयोजित किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजन एवं द्वीप प्रज्वलन कर विधिवत आयोजन को प्रारंभ किया। लगभग 1200 स्वजातीय जनों एवं अतिथियों […]

You May Like

Play sound