कड़ा मानिकपुरी जिझोतिया ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन हुआ

इटारसी। मध्यप्रदेश कड़ा मानिकपुरी जिझोतिया ब्राह्मण समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह नर्मदापुरम के अग्निहोत्री गार्डन में आयोजित किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजन एवं द्वीप प्रज्वलन कर विधिवत आयोजन को प्रारंभ किया।

लगभग 1200 स्वजातीय जनों एवं अतिथियों की उपस्तिथि में समाज के युवक युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया, विवाह योग्य युवक युवतियों के लगभग 400 बायोडाटा प्राप्त हुए। विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रो में अतुलनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया।

भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष एवं समाज का गौरव प्रीति शुक्ला, समाजसेवी एवं कोरोना काल में लोगों की सेवा करने वाले डॉ विनय दुबे, हाई कोर्ट ग्वालियर जज आशीष श्रोती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री रोहित दुबे, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के सचिव एवं जनपद सदस्य पांगरा निवासी अरविंद दुबे, जनपद सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शरण तिवारी, पूर्व विधायक एवं समाजसेवी सविता दीवान शर्मा, रेहटी नगर परिषद में उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा, साहित्यकार प्रदीप दुबे का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

 

 

Next Post

कूनो में चीता नीरवा ने 5 शावकों को दिया जन्म

Mon Apr 28 , 2025
श्योपुर: मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी आई है। 5 वर्षीय मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। देर रात कूनो […]

You May Like