कूनो में चीता नीरवा ने 5 शावकों को दिया जन्म

श्योपुर: मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी आई है। 5 वर्षीय मादा चीता नीरवा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। देर रात कूनो प्रबंधन ने इस खबर की पुष्टि की है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर इस खुशखबरी को साझा किया। उन्होंने कूनो नेशनल पार्क की टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह भारत के जैव विविधता संरक्षण प्रयासों की सफलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रकृति संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी एक्स पर इस खबर को साझा किया। कूनो से पिछले दिनो 2 चीते मंदसौर के गांधीसागर में छोड़े गए थे। इसके बाद इनकी संख्या घटकर 24 हो गई थी। अब 5 शावकों के जन्म के बाद चीतों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।

Next Post

1140 बायोडाटा का पत्रिका में प्रकाशन व विमोचन

Mon Apr 28 , 2025
इटारसी। अग्रवाल समाज इटारसी द्वारा तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में आयोजित सातवा अखिल भारतीय अग्रवाल युवक-युवती निशुल्क परिचय सम्मेलन रविवार को इटारसी के द पार्क रिसोर्ट में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विशिष्ट अतिथि विपिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन […]

You May Like