1140 बायोडाटा का पत्रिका में प्रकाशन व विमोचन

इटारसी। अग्रवाल समाज इटारसी द्वारा तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में आयोजित सातवा अखिल भारतीय अग्रवाल युवक-युवती निशुल्क परिचय सम्मेलन रविवार को इटारसी के द पार्क रिसोर्ट में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विशिष्ट अतिथि विपिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ और परिचय पुस्तिका का विमोचन किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रासांगिकता पर प्रकाश डाला। स्वागत उद्बोधन गुलाबचंद अग्रवाल, अध्यक्षीय भाषण मंडल अध्यक्ष सुरेश गोयल ने दिया। प संयोजक राजेश आरबी अग्रवाल ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में देश भर से आए कुल 1500 अग्र बंधुओं, महिलाओं ने भाग लिया। करीब 200 युवतियों व युवकों ने मंच से अपना परिचय देते हुए अपने भावी जीवन साथी के रूप में अपनी प्राथमिकताएं बताईं।

 

Next Post

भव्य कलशयात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ की शुरुआत

Mon Apr 28 , 2025
सीहोर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चार दिवसीय भव्य आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से आरंभ हुई. भव्य शोभा कलश यात्रा नदी चौराहे गायत्री शक्तिपीठ से आरंभ हुई. सैकड़ों बालिकाएं और महिलाएं कलश धारण कर चल रही थीं. इस मौके पर […]

You May Like