भव्य कलशयात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ की शुरुआत

सीहोर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चार दिवसीय भव्य आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से आरंभ हुई. भव्य शोभा कलश यात्रा नदी चौराहे गायत्री शक्तिपीठ से आरंभ हुई. सैकड़ों बालिकाएं और महिलाएं कलश धारण कर चल रही थीं. इस मौके पर अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया.

कलश यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर चल रही थीं. बग्घी में मां सरस्वती व गायत्री परिवार प्रेरणास्रोत आचार्य श्रीराम शर्मा व भगवती शर्मा की तस्वीरों के अलावा चार झांकी निकाली गई.

शोभा यात्रा में महिलाओं के साथ दिव्य कलश सिर पर रखकर समाजसेवी अरूणा सुदेश राय भी सम्मिलित हुई. शक्ति संवर्धन महायज्ञ में कलश यात्रा में 2500 कलशधारी बहनों एवं 1100 कन्याओं की सहभागिता रही. समाजसेवी अरूणा सुदेश राय ने पुष्प वर्षाकर स्वागत किया. आयोजन को लेकर समाजसेवी अरूणा सुदेश राय ने कहा कि महायज्ञ शहर को गायत्री माता का आशीर्वाद देकर जाएगा. इसके अलावा शहर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने स्वागत किया.

शोभायात्रा में सोनल प्रिंस राठौर भी हुईं शामिल

रविवार को निकाली गई भव्य शोभा कलश यात्रा में समाजसेवी श्रीमती सोनल प्रिंस राठौर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं शामिल थी. यात्रा के दौरान श्रीमती राठौर महायज्ञ स्थल पर पहुंची और कहाकि यह बड़े गर्व का विषय है कि हमारे शहर में इतिहास में पहली बार 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

 

Next Post

प्रगति पेट्रोल पंप के सामने सड़क की सतह ऊँची-नीची होने से दुर्घटना का अंदेशा

Mon Apr 28 , 2025
भोपाल। प्रगति पेट्रोल पंप के ठीक सामने नगर निगम द्वारा हाल ही में बनाई गई सड़क लोगों के लिए सुविधा की बजाय मुसीबत का सबब बन गई है। आश्चर्यजनक रूप से, इस नवनिर्मित सड़क का जाने वाला हिस्सा ऊपर की ओर आने वाला हिस्सा नीचे की ओर बनाया गया है, […]

You May Like