रिलायंस समूह की दो कंपनियों ने की ईएसओपी की घोषणा

मुंबई, 13 नवंबर (वार्ता) रिलायंस समूह की दो कंपनियों रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर ने कर्मचारी स्वामित्व विकल्प (ईएसओपी) की घोषणा की है।

रिलायंस समूह ने दोनों कंपनियों में पहली बार यह विकल्प पेश किया है। इससे कुल 2,500 कर्मचारी लाभांवित होंगे। समूह के शेयरधारकों ने 03 नवंबर 2024 को ईएसओपी की योजना को मंजूरी प्रदान की थी। अधिकतर कर्मचारी 10 रुपये के अंकित मूल्य पर शेयर खरीद सकेंगे।

रिलायंस समूह की सभी कंपनियों को मिलाकर उसके 50 लाख से अधिक शेयरधारक हैं। समूह में 28 हजार से अधिक कर्मचारी हैं जो लाखों ग्राहकों और उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करते हैं। समूह के पास 1,07,123 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति है और उसका नेटवर्थ 40,856 करोड़ रुपये है।

रिलायंस पावर का शेयर गुरुवार को 1.01 प्रतिशत गिरकर 41.29 रुपये पर आ गया। वहीं, रिलायंस इंफ्रा का शेयर 3.56 प्रतिशत चढ़कर 184.75 रुपये पर बंद हुआ।

 

Next Post

चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने की संभावना: मूडीज़

Thu Nov 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के बावजूद चालू वित्त वर्ष में भारती का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा और अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर बढ़कर 6.5 प्रतिशत पर पहुंच जायेगी। मूडीज़ रेटिंग्स की गुरुवार […]

You May Like