चीनी, चावल, गेहूं नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चीनी का औसत भाव गिर गया। चीनी के साथ चावल और गेहूं में भी गिरावट रही। दालों तथा खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 13 रुपये घटकर 5,367 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गुड़ भी 11 रुपये टूटकर 5,940 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 11 पैसे घटकर 58.55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 19 रुपये घटकर 4,148 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं पांच रुपये टूटकर 2,865 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोला गया। आटे की कीमत में तीन रुपये की गिरावट देखी गयी।

दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 80 रुपये और चना दाल की 12 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई। उड़द दाल में छह रुपये और मूंग दाल में चार रुपये की गिरावट रही। तुअर दाल सात रुपये प्रति क्विंटल ऊपर बोली गई। मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 38 रिंगिट गिरकर 4,898 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.40 प्रतिशत लुढ़ककर 68.87 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजार में आज सरसों तेल और सूरजमुखी तेलों की औसत कीमत 45-45 रुपये प्रति क्विंटल उतर गई। वनस्पति 23 रुपये और पाम ऑयल 16 रुपये मजबूत हुआ। सोया तेल में 28 रुपये और मूंगफली तेल में 22 रुपये की तेजी रही।

.....

Next Post

नाइजीरिया: हिरासत में दम घुटने से 37 अवैध सोना खनिकों की मौत

Fri Sep 18 , 2026
लागोस, 18 सितंबर (वार्ता) नाइजीरिया में अवैध खनन के आरोप में हिरासत में लिए गए कम से कम 37 लोगों की दम घुटने जैसी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद भड़की हिंसा और स्थानीय निवासियों के उग्र प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच […]

You May Like