मंदसौर जिले ने दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए : भूरिया

मंदसौर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सुशासन भवन सभागार में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मंदसौर जिले में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई तथा दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया।

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि विगत दो वर्षों में मंदसौर जिले में धार्मिक, पर्यटन, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं नगरीय विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पशुपतिनाथ लोक निर्माण, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, सिंहस्थ 2028 की तैयारियां, जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजनाएं तथा गांधीसागर जल विद्युत गृह के नवीनीकरण जैसे कार्य जिले की प्रमुख उपलब्धियां हैं।

उन्होंने बताया कि भावांतर भुगतान योजना के तहत 8,803 किसानों को 10.20 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है, वहीं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनाओं से लाखों किसान लाभान्वित हुए हैं। औद्योगिक विकास के लिए नए औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार किया गया तथा कृषि उद्योग समागम से निवेश और रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

बैठक में सांसद बंशीलाल गुर्जर, कलेक्टर सुश्री अदिति गर्ग, विधायक हरदीप सिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से मंदसौर जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Next Post

बेहतर पुलिसिंग पर फोकस, कमिश्नर ने ली थाना प्रभारियों की बैठक

Sat Dec 13 , 2025
इंदौर। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों की कार्य समीक्षा बैठक ली. बैठक में स्पष्ट किया कि पुलिसिंग का फोकस अब केवल घटनाओं के बाद की कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि […]

You May Like