भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी अंडर-20 एशिया कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई

यंगून, (वार्ता) भारतीय फुटबॉल टीम ने रविवार को एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप 2026 क्वालीफायर ग्रुप डी के अपने तीसरे और अंतिम मैच में मेजबान म्यांमार को 1-0 से हराकर एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

यंगून के थुवुन्ना स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम की पूजा ने 27वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागकर अपनी टीम जीत सुनिश्चित की, जिससे भारत ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया और थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 टूर्नामेंट में जगह बना ली।

भारत ने आखिरी बार जूनियर एएफसी महिला एशिया कप में 2006 में खेला था, जब यह अंडर-19 आयु वर्ग के लिए था। यह दो दशक के बाद भारतीय अंडर -20 टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम ने पिछले महीने एएफसी महिला एशिया कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई किया था।

Next Post

रियल कश्मीर ने नेरोका एफसी पर आसान जीत दर्ज कर ग्रुप एफ में शीर्ष स्थान हासिल किया

Mon Aug 11 , 2025
इंफाल, (वार्ता) आई-लीग की टीम रियल कश्मीर एफसी ने 134वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के ग्रुप एफ के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में घरेलू टीम नेरोका एफसी को 3-1 से आसानी से हरा दिया। यह मुकाबला खुमान लम्पक मुख्य स्टेडियम में खेला गया। अनुभवी डिफेंडर सलाम रंजन सिंह ने पहले हाफ […]

You May Like

Play sound